PATNA : बिहार (Bihar) के पटना में रेलवे NTPC के छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। छात्रों ने 24 जनवरी को लगभग 5 घंटे से राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर ट्रैक को जाम कर दिया था। बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में छात्रों का प्रदर्शन आज, 25 जनवरी को भी जारी है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की वजह से कई जगहों पर ट्रेन परिचालन बाधित है।
ये प्रदर्शन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी NTPC CBT 1 के रिजल्ट के विरोध में किया जा रहा है। बिहार में लगातार दूसरे दिन भी रेलवे अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया है। आरा और पटना के बाद नालंदा, बक्सर जिले में ट्रेनें रोक दी गई हैं।
आज 25 जनवरी 2022 को दानापुर मंडल के फतुहा और बक्सर स्टेशन पर हो रहे प्रदर्शन के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, राजेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेन इस प्रकार हैं:
- 25.01.2022 को पटना से खुलने वाली 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के रास्ते।
- 25.01.2022 को पटना से खुलने वाली 15714 पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के रास्ते ।
- 25.01.2022 को राजगीर से खुल चुकी 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया आरा-सासाराम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।
- 25.01.2022 को पटना से खुल चुकी 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया दानापुर-पाटलिपुत्र-छपरा ग्रामीण-वाराणसी के रास्ते।
- 25.01.2022 को दानापुर से खुल चुकी 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया नेउरा-सासाराम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।
- 25.01.2022 को हावड़ा से खुल चुकी 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया किऊल-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।
- 25.01.2022 को मधुपुर से खुलने वाली 22459 मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया किऊल-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते।
आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेन:-
- 24.01.2022 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर 25.01.2022 को इसलामपुर पहुंचने वाली 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस का आंशिक समापन पटना जंक्शन पर किया गया।
- 25.01.2022 को इसलामपुर से प्रस्थान करने वाली 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस इसलामपुर के बदले पटना जंक्शन से हटिया के लिए प्रस्थान करेगी ।
परिचालन रद्द की गई ट्रेन:-
- दिनांक 26.01.2022 को दुर्ग से खुलने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर टर्मिनल साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन रेक की अनुपलब्धता के कारण रद्द रहेगा ।