DESK : पूरा भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है. जिसका मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर हो रहा है. इस जगह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी रहे हैं. गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिल रही है.
मौके पर भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट देखने को मिलेगा. पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया है. मंत्रालय ने कहा कि पहली बार परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फुट ऊंचाई के 10 स्क्रॉल प्रदर्शित किए जायेगा.
वहीं रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संयोजन (फॉर्मेशन) का प्रदर्शन करेंगे. वहीं दूरदर्शन 59 कैमरों की मदद से गणतंत्र दिवस परेड की हर गतिविधि का सीधा प्रसारण किया जा रहा है.
ऐसे में देश की सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे सीमा प्रहरी कहा पीछे रहने वाले थे. जहां बीकानेर के बॉर्डर पर तैनात bsf अधिकारियों और जवानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया है. इस मौके पर जवान बेहद खुश नजर आ रहे थे, जहां देश की शान तिरंगे को जवानों ने सलामी दी और देश भक्ति के गीतों से गूंज उठा. पूरा माहौल देश भक्ति के नारे लगाते जवान नजर आए.
इसके साथ ही लद्दाख (Ladakh) से लेकर अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के सीमावर्ती क्षेत्र, ऊंचाई करीब 12 से 17 हजार फीट की ऊंचाई और तापमान शून्य से -45 डिग्री सेल्सियस में गणतंत्र दिवस 2022 पर इन विषम परिस्थितियों वाले राज्यों में बर्फीली ऊंचाईयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
ऐसा 73वां गणतंत्र दिवस 2022 पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने किया है. हिमवीरों (आईटीबीपी के जवान) ने 12,000 से 17,500 फीट की ऊंचाईयों में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से (-) 45 डिग्री सेल्सियस है.