DESK : टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अब परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा. 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा नीरज चोपड़ा और अन्य लोगों के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा की गई है. नीरज चोपड़ा के अलावा सेना के कुल 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है. इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है. इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं. इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल (गैलैंट्री), 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल शामिल हैं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार शाम को 122 विशिष्ट सेवा मेडल्स, 81 सेना मेडल्स (वीरता), दो वायुसेना मेडल्स (वीरता), 40 सेना मेडल्स (ड्यूटी के प्रति समर्पण), आठ नाव सेना मेडल्स (ड्यूटी के प्रति समर्पण) और 14 वायुसेना मेडल्स (ड्यूटी के प्रति समर्पण) वितरित करेंगे.
2021 के लिए जीवन रक्षा पदक सीरीज के तहत 51 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें 6 लोगों को सर्वोत्तम रक्षा पदक, 16 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 को जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा. 51 में से 5 लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है. यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो अपने प्राणों की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाते हैं.