PATNA : बिहार (Bihar) में राजधानी पटना समेत उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। तापमान में बढ़ोतरी के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलते दिख रही है। वहीं अब उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बिहार के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक परसों 24 फरवरी से दक्षिण बिहार के कुछ जगहों पर बादल छाने का पूर्वानुमान है। इसकी वजह से इस समूचे क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि बिहार में अभी भी पछुआ हवा चलने से दिन के तापमान में अपेक्षित गर्माहट महसूस नहीं की जा रही है।
सूबे मेंगर्मी दस्तक देने लगी है। खास कर दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। ठंड कम होने से लोगों को मोटे और गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 और 25 फरवरी को पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बारिश के आसार हैं। 24 फरवरी को दक्षिण बिहार में जबकि 25 को उत्तर बिहार में इसका ज्यादा असर दिखेगा।
उत्तर बिहार में कुछ जगहों पर गरज तड़क और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 25 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व जिलों के अलग-अलग भाग में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
बिहार में गुरुवार को दक्षिण मध्य बिहार के पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा और दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के बारिश के आसार हैं। 26 फरवरी को उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भाग के कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। इसके बाद से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.2 तो न्यूनतम 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 से 12 तो अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी सबसे ठंडा रहा, जबकि 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म जिला रहा।