अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोकप्रियता के मामले बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पीछे छोड़कर तीसरे सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले भारतीय सेलेब्रिटी का ख़िताब श्रद्धा कपूर ने अपने नाम कर लिया है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के अभी 56.4 मिलियन यानि 5 करोड़ 64 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गये हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण के 52.3 मिलियन और आलिया भट्ट के 50.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
उनसे आगे क्रिकेटर विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा जोनस ही हैं। विराट के फॉलोअर्स की तादाद 82.2 मिलियन है, जबकि प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 58.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इन दोनों की ही ग्लोबल फैन फॉलोइंग है।
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में नागिन ट्रिलॉजी का एलान किया था, जिसमें श्रद्धा पहली बार नागिन बनेंगी। इस फ़िल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी कर रहे हैं, जबकि निर्देशन विशाल फूरिया का है। श्रद्धा ने यह ख़बर सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की थी। उन्होंने लिखा था- स्क्रीन पर नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद ख़ुशी की बात है। मैं श्रीदेवी मैम की नगीना और निगाहें में देखकर बड़ी हुई हूं और हमेशा ऐसी भूमिका निभाना चाहती थी, जो भारतीय लोक कथाओं से जुड़ी रही हो।
Add Comment