DESK : सब के दिलों पे अपनी कॉमेडी और एंकरिंग से राज करने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देकर फैंस को हैरान कर दिया। भारती अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अपनी लाइफ की इस फेज को बहुत एन्जॉय कर रही है। भारती ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप साथ बहुत ही खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने बेबी बंप के साथ स्टाइलिस्ट फोटो शूट करवाया हैं।
भारती सिंह इन फोटो में काफी खुश और खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं , इसमें वह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। भारती कि इस फोटो से ज्यादा इसका कैप्शन लोगों को आकर्षित कर रहा हैं। यह कैप्शन हर एक प्रेगनेंट लेडी के लिए हैं। इसे पढ़ कर सारी महिलाए खुद को खुश नसीब समझेगी। भारती सिंह का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को केवल सुखद यादों के बारे में सोचना चाहिए और वे मजे करने चाहिए। उन्होंने लिखा,खुशियां सोचो सिर्फ बहुत मजा आएगा।
भारती सिंह ने इस फोटोशूट के लिए लाइट ब्राउन ड्रेस पहना है, जिसके बलून स्लीव्स हैं। इसमें ड्रेस में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। भारती सिंह की तस्वीरों पर उनके फैंस दिल वाले इमोजी कमेंट करते हुए उनकी तारीफें कर रहे हैं। भारती के एक फैंस ने लिखा मम्मी विल ग्लोइंग डे ब्य डे ,और एक फैंस ने उनकी तारीफ में लिखा गुजराती खुद के रंग में ढाल ही लेते है फिर अर्रेंज मैरिज हो या लव मैरिज।
आपको बता दे की भारती सिंह ने 2017 में स्क्रिप्ट राइटर लेखक-होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की। यह कपल इस साल अप्रैल में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेगा। इन दोनो ने साथ में बहुत सारे शो को होस्ट करा हैं।