नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ 23 से 27 नवंबर तक होने वाली शीतकालीन सत्र में कराई जायेगी। ये शपथ उन्हें प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभाएंगे।
जानें किस मंत्री को मिली किस विभाग की जिम्मेदारी
नीतीश कुमार- मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय को अपने ही पास रखा है
तारकिशोर प्रसाद- वित्त, वाणिज्य और पर्यावरण मंत्रालय, इसके अलावा उन्हें वे सभी विभाग भी मिले हैं जिनका कार्यभार पहले सुशील कुमार मोदी के पास था।
रेणु देवी- महिला कल्याण मंत्रालय
मंगल पांडेय- स्वास्थ्य और पथ निर्माण मंत्रालय
मेवालाल चौधरी- शिक्षा मंत्रालय
अशोक चौधरी- भवन निर्माण, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय
विजय चौधरी- ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग
संतोष सुमन- लघु जल संसाधन मंत्रालय
शीला कुमारी- परिवहन मंत्रालय
विजेंद्र यादव- ऊर्जा, निबंधन व उत्पाद मंत्रालय
मुकेश सहनी- मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्रालय
जीवेश कुमार- पर्यटन, श्रम संसाधन, खनन मंत्रालय
Add Comment