UPSSSC Calendar 2022 Out : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2022 सेशन के लिए अपना वार्षिक UPSSSC एग्जाम कैलेंडर (Exam Calendar) जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने आगामी सत्र की यूपीएसएसएससी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर पूरा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं. इस खबर में भी नीचे यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर की पूरी जानकारी दी गई है.
आयोग द्वारा pdf फॉर्मेट में UPSSSC परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट्स अपने पास डाउनलोड भी कर सकते हैं. यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती (UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022) की मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जून को होगी. इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगितात्मक परीक्षा की तारीखें भी दी गई हैं.
इसके अलावा सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी, सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सा०च०) प्रतियोगितात्मक परीक्षा, सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समेत अन्य परीक्षकों के तारीखों की भी घोषणा की गई है. साथ ही ये भी कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में आयोग द्वारा परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है.
यहां देखिये पूरा कैलेंडर –
- 02-परीक्षा/2021 – स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2021 )/01 – 08 मई, 2022 (रविवार)
- 06-परीक्षा/2018 – राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 – 22 मई, 2022 (रविवार)
- 07- परीक्षा / 2019 – सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) सा० चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 – 22 मई, 2022 (रविवार)
- 01-परीक्षा/2022 – राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2021 ) / 02 – 19 जून, 2022 (रविवार)
- 03-परीक्षा / 2022 – सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा० अ०प०-2021 ) / 04 – 29 जून, 2022 (बुधवार)
- 06-परीक्षा / 2019 – सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सा०च०) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 – 03 जुलाई, 2022 (रविवार)
- 02- परीक्षा/2022 – अनुदेशक मुख्य परीक्षा (प्रा० अ०प०-2021 )/03 – 17 जुलाई, 2022 (रविवार)
- 23- परीक्षा/2016 – सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 – 07 अगस्त, 2022 (रविवार)
- 05- परीक्षा / 2019 – वन रक्षक एवं वन जीव रक्षक (सा०च०) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 – 21 अगस्त, 2022 (रविवार)
- प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 – 18 सितम्बर, 2022 (रविवार)
- 02-परीक्षा/2018 – सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 की पुनर्परीक्षा – यथासमय सूचित किया जाएगा।
नोट- विशेष परिस्थितियों में आयोग द्वारा परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।