PATNA : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2022-23 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। नए एसएससी कैलेंडर के मुताबिक CGL टियर 1 की परीक्षा का आयोजन अगले साल अप्रैल महीने में किया जाएगा।
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने एग्जाम कैलेंडर 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड किया गया है। जो भी कैंडिडेट एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा कैलेंडर 2022-23 को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस खबर में भी नीचे एसएससी कैलेंडर 2022-23 का पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है। आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदकों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब हो कि भर्ती अखिल भारतीय आधार पर लागू होगी।
एग्जाम कैलेंडर के अनुसार MTS 2021 के लिए नोटिफिकेशन 22 मार्च को जारी किया जाएगा। जबकि परीक्षा 22 जून को आयोजित की जाएगी। सेलेक्शन पोस्ट फेज-Phase-X 2022 की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 10.5.2022 को जारी किया जाएगा। जबकि एग्जाम 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 17.05.2022 को जारी किया जाएगा। जबकि एग्जाम 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 27.06.2022 को जारी किया जाएगा।जबकि एग्जाम 22 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 04.07.2022 को जारी किया जाएगा। जबकि एग्जाम 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जीडी कॉन्स्टेबल के लिए नोटिफिकेशन 22.02.2023 में जारी किया जाएगा। जबकि एग्जाम 23 जून 2023 में आयोजित किया जाएगा।