नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 सितंबर, 2020 को कुछ पेपरों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ये एडमिट कार्ड 29 सितंबर, 30 सितंबर और 01 अक्टूबर, 2020 को होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किए हैं। एनटीए ने ये प्रवेश पत्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जारी कर दिए हैं।
ऐसे डाउनलोड करें –
चरण – 1 सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण – 2 एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in है।
चरण – 3 यहां आपको “UGC NET admit card 2020” का लिंक मिलेगा।
चरण – 4 जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
चरण – 5 आप जहां अपनी जानकारी भरने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
https://ugcnet.nta.nic.in/webinfo/public/home.aspx
UGC NET Admit Card 2020 डाउनलोड करें
इस साल यूजीसी नेट की परीक्षा 24 सितंबर से शुरू हो गई है। परीक्षा 5 नवंबर तक कई पालियों में होंगी। एनटीए ने विषयवार शेड्यूल के हिसाब से एडमिट कार्ड जारी किया है। हाल ही मेें एनटीए ने इन दो दिनों मेॆ होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए थे। बाकी अन्य विषयों के लिए जल्द ही एनटीए एडमिट कार्ड जारी करेगी। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए।
Add Comment