1.बहुचर्चित ‘यूएसएस जॉन एस मैक्केन’ क्या है ?
A. क्रिकेटर
B. लेखक
C. नेता
D. विध्वंसक
उत्तर – D. विध्वंसक
यह संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना की सेवा में वर्तमान में एक अलेघे बर्क श्रेणी का विध्वंसक है। यह सातवें बेड़े के भीतर विध्वंसक स्क्वाड्रन 15 का हिस्सा है। जापान के योकोसुका में योकोसुका नेवल बेस में उसका होमपोर्ट है।
2. नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने किस राज्य में एक मेगा फूड पार्क (एमएफपी) का उद्घाटन किया ?
A. बिहरा
B. पंजाब
C. जम्मू और कश्मीर
D. हिमाचल प्रदेश
उत्तर – B. पंजाब
नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में एक मेगा फूड पार्क (एमएफपी) का उद्घाटन किया । अब तक देश भर में 37 मेगा फूड पार्क स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 20 ने काम करना शुरू कर दिया है।
3. किस देश ने ‘शुक्रयान’ मिशन के लिए सहयोगात्मक योगदान दिया ?
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. रूस
D. चीन
उत्तर – C. रूस
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 4 से अधिक वर्षों के लिए ग्रह का अध्ययन करने हेतु अपने प्रस्तावित वीनस ऑर्बिटर मिशन ‘शुक्रयान’ के लिए 20 वैज्ञानिक उपकरण प्रस्तावों का चयन किया है । इसमें रूस, फ्रांस, स्वीडन और जर्मनी का “सहयोग योगदान” शामिल है। सहयोगात्मक योगदान सहित इन 20 पेलोड (वैज्ञानिक उपकरणों) प्रस्तावों की वर्तमान में समीक्षा की जा रही है।
4. किस राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अभयम ऐप लॉन्च किया है ?
A. आंध्र प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. पंजाब
D. जम्मू और कश्मीर
उत्तर – A. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय विशेषकर ऑटोरिक्शा किसी भी आपात स्थिति में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक तरह की पहल, अभय ऐप लॉन्च किया है।
5. ‘मैमथ ऑपरेशन’ किस से संबंधित है ?
A. मलेरिया
B. एचआइवी
C. टी बी
D. कोविड-19
उत्तर – कोविड-19
‘मैमथ ऑपरेशन’ कोविड-19 वैक्सीन को विश्व स्तर पर पहुंचाने से संबंधित है।
6. विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का नाम बताइये ?
A. जेफ बेज़ोस
B. एलन मस्क
C. बिल गेट्स
D. मार्क जुकरबर्ग
उत्तर – B. एलन मस्क
विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का नाम एलन मस्क है
7. लाचित दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?
A. 24 नवंबर
B.2O नवंबर
C. 14 नवंबर
D. 27 नवंबर
उत्तर – 24 नवंबर
लाचित बरफूकन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष 24 नवंबर को लाचित दिवस मनाया जाता है वह एक अदभुत नेता और रणनीतिकार थे, जिन्होंने असम की अनूठी संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
8. किस राज्य की सरकार ने “Thee” मोबाइल एप लांच किया है ?
A. आंध्र प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. पंजाब
D. जम्मू और कश्मीर
उत्तर – B. तमिलनाडु
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के प्लानिस्वामी ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए “Thee मोबाइल एप” को लांच किया है. इस एप की मदद से आग लगने पर, तूफान आने पर, गैस लीक होने पर, या किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपातकाल की स्थिति में मदद मिलेगी.
9. सर छोटू राम ब्रिटिश भारत के किस प्रांत के गरीबों और किसानों के प्रमुख जन नेता थे ?
A. कर्नाटका
B. उत्तर प्रदेश
C. पंजाब
D. गुजरात
उत्तर – C. पंजाब
सर छोटू राम ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के गरीबों और किसानों के प्रमुख जननेता थे, जो स्वतंत्र भारत के विचारक थे। उन्होने भारतीय उपमहाद्वीप के ग़रीबों और किसानों के हित में काम किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 1937 में नाइट की उपाधि दी गई। वह नेशनल यूनियनिस्ट पार्टी के सह-संस्थापक थे जिसने स्वतंत्रता पूर्व भारत में संयुक्त पंजाब प्रांत पर शासन किया।
10.किस संस्था के शोधकर्ताओं ने त्रुटि रहित डेटा संचरण के लिए प्रकाश पुंजों का उपयोग करते हुए एक उन्नत मुक्त अंतरिक्ष संचार प्रणाली विकसित की है ?
A. IIT मुंबई
B. IIT गुवाहाटी
C. IIT कानपुर
D. IIT दिल्ली
उत्तर –B. IIT गुवाहाटी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (आईआईटी-जी) के शोधकर्ताओं ने त्रुटि रहित डेटा संचरण के लिए प्रकाश पुंजों का उपयोग करते हुए एक उन्नत मुक्त अंतरिक्ष संचार प्रणाली विकसित की है।
वन लाइनर
• इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये भारतीय निगरानी सैटेलाइट कार्टोसैट-3 को जिस लॉन्च व्हीकल द्वारा लॉन्च किया गया है – पीएसएलवी-सी-47
• “मा गृधः कस्यस्विद्धनम्” किसका आदर्श वाक्य (motto) है जिसे हाल ही में जारी किया गया है – लोकपाल
• सुधीर धर कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है – कार्टूनिस्ट
• हाल ही में राष्ट्रपति ने जिस विधानसभा द्वारा पारित पत्रकार एवं पत्रकारिता संस्थान (हिंसा और संपत्ति की क्षति की रोकथाम) 2017 को स्वीकृति दे दी है – महाराष्ट्र विधानसभा
• विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अध्ययन के अनुसार, जिस देश के किशोर अन्य देशों के किशोरों की तुलना में अधिक सक्रिय हैं – भारत
• जिस देश ने हांगकांग के मुद्दे पर अमेरिकी राजदूत को तलब किया – चीन
• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों को सरकारी आवास में जितने साल तक रहने की अनुमति देने वाले प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है – एक साल
• हाल ही जिस देश में ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) के कुछ मामले सामने आए हैं – चीन
• हाल ही में जिस देश के द्वारा भारत को अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग से इनकार करने के मामले को भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के समक्ष उठाया है – पाकिस्तान
• पाकिस्तान सेना के प्रमुख का यह नाम है जिनके कार्यकाल विस्तार की अधिसूचना को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निलंबित कर दिया गया है – कमर जावेद बाजवा
Add Comment