1. हाल ही गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया। उनका नाम बताये ?
A.केशुभाई पटेल
B. विजय रुपानी
C. जीवराज नारायण मेहता
D. द्रौपदी मुर्मू
उत्तर — A.केशुभाई पटेल
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। सितंबर के आखिरी में ही केशुभाई पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। गुजरात में जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक केशुभाई पटेल उन लोगों में से थे, जिन्होंने राज्य में भाजपा को खड़ा किया था। 1995 में उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार अपनी सरकार बनाई और वह मुख्यमंत्री बने।
2. किस देश को भारत से ‘फ्लैश फ्लड गाइड सेवा प्राप्त नहीं होंगी ?
A. उत्तर कोरिया
B. चीन
C. पाकिस्तान
D. अफ़ग़ानिस्तान
उत्तर — D. अफ़ग़ानिस्तान
अफगानिस्तान को भारत द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की पहली अचानक आनेवाली बाढ़ से जुड़ी मार्गदर्शन सेवाएं प्रदान नहीं की जाएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों – बांग्लादेश- भूटान- नेपाल और श्रीलंका के लिए अपनी तरह की पहली अचानक आनेवाली बाढ़ से जुड़ी मार्गदर्शन सेवाओं की शुरुआत की गयी है। इसके तहत भारतीय मौसम विभाग सभी सदस्य देशों के लिए एकदम अचानक आनेवाली और अल्पकालिक बाढ़ के बारे में जल-विभाजक और शहर स्तर पर प्रभाव-आधारित पूर्वानुमान जारी करेगा। इस सेवा को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा डिजाइन किया गया है और यह फ्लैश फ्लड-प्रोन दक्षिण एशियाई देशों के लिए लगभग 6-12 घंटे पहले बाढ़ की चेतावनी जारी करेगा।
3. किस राज्य ने प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना में पहला स्थान से प्राप्त किया है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. बिहार
उत्तर — A. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने देश में सबसे अधिक ऋणों को मंजूरी देकर केंद्र सरकार की पीएम आत्मनिर्भर निधि योजना (स्वनिधि योजना) में पहला स्थान प्राप्त किया है योजना के तहत सभी तीनों श्रेणियों आवेदन स्वीकृति और ऋण वितरण में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। योजना का उद्देश्य कम ब्याज दरों पर 10000 रुपये तक के कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा देना और ग्रामीण पूर्व-शहरी और शहरी क्षेत्रों में फेरीवालों और सड़क विक्रेताओं को लाभ प्रदान करना है।
4. शेयर बाजार बीएसई (BSE) ने छोटे तथा मझोले उद्योगों और स्टार्ट-अप की मदद करने हेतु किसके साथ एक समझौता किया है ?
A. एस बी आई
B. बी सी सी आई
C. आई.सी.सी.आई.
D. यु बी आई
उत्तर — C. आई.सी.सी.आई.
शेयर बाजार बीएसई (BSE) ने छोटे तथा मझोले उद्योगों और स्टार्ट-अप की मदद करने और उन्हें बाजार में सूचीबद्ध होने को प्रोत्साहित करने के लिए इन्वेंटिविप्रेन्योर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत आईसीसीआई एसएमई और स्टार्टअप के मूल्यांकन में मदद करेगा ताकि वे बीएसई एमएमई सूचकांक में सूचीबद्ध हो सकें। पहल के तहत आईसीसीआई बीएसई एसएमई बोर्ड में लिस्टिंग के लिए एसएमई और स्टार्ट-अप्स को सहायता प्रदान करेगा। इस पहल से सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रमों पर ज्ञान के संचरण से पूरे देश में उद्यमिता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
5. भारतवंशी वैवेल रामकलावन को किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है ?
A. ब्राजील
B. सेशेल्स
C. अमेरिका
D. श्रीलंका
उत्तर — B. सेशेल्स
भारतवंशी वैवेल रामकलावन को सेशेल्स का नया राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने 54.9% वैध मतों के साथ राष्ट्रपति डैनी फॉरे को हराया। वैवेल रामकलावन के दादा बिहार के एक गिरमिटिया मजदूर थे। चुनाव के परिणाम की घोषणा चुनाव आयोग के सेशेल्स के अध्यक्ष डैनी लुकास ने की थी।
6. अटल इन्नोवेशन मिशन [ AIM ] ने किसके साथ मिलकर आई-एसीई हैकथॉन लॉन्च किया है ?
A. अमेरिका
B. ऑस्ट्रेलिया
C. जापान
D. अफगानिस्तान
उत्तर — B. ऑस्ट्रेलिया
एआईएम (अटल इन्नोवेशन मिशन) सीएसआईआरओ के साथ मिलकर सर्कुलर अर्थव्यवस्था पर दो दिवसीय भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनामी हैकथॉन (आई-एसीई) आयोजित करने जा रहा है।आई-एसीई के अंतर्गत दोनों देशों के स्टार्टअप और एमएसएमई तथा प्रतिभावान छात्रों द्वारा नए तकनीकी उपायों के विकास और उनकी पहचान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
7. मर्सिडीज टीम के ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने जर्मनी के महान चालक माइकल शुमाकर के सबसे ज्यादा कौन सा फॉर्मूला वन रेस जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया ?
A. 99
B. 91
C. 54
D. 76
उत्तर — B. 91
मर्सिडीज टीम के ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने जर्मनी के महान चालक माइकल शुमाकर के सबसे ज्यादा 91 फॉर्मूला वन रेस जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने यह उपलब्धि पुर्तगाल ग्रां प्री जीतकर हासिल की हैमिल्टन की यह 92वीं जीत के साथ बनाया है। दूसरा स्थान मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास ने जीता और रेड बुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन तीसरे स्थान पर रहे।
8. किस देश ने “नो मास्क नो सर्विस पॉलिसी” लॉन्च की है?
A. पाकिस्तान
B. भारत
C. नेपाल
D. बांग्लादेश
उत्तर — D. बांग्लादेश
भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला पड़ोसी देश बांग्लादेश ने देश में कोरोनावायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नो मास्क नो सर्विस पॉलिसी शुरू की है। पॉलिसी के तहत बिना मास्क के किसी को भी कार्यालयों में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा। नीति को सभी सार्वजनिक और निजी कार्यालयों शॉपिंग मॉल हाट-बाजारों सामाजिक संस्थानों शैक्षणिक संस्थानों और राष्ट्र भर में पूजा स्थलों पर लागू किया जाएगा।
9. कौन सा राज्य भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जिसने जिला स्तर पर सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के संचालन को शुरू किया है ?
A. गोवा
B. दिल्ली
C. चंडीगढ़
D. जम्मू कश्मीर
उत्तर — D. जम्मू कश्मीर
जम्मू और कश्मीर भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जिसने जिला स्तर पर सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के संचालन को शुरू किया है। कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा आठ नए जिला कार्यालय खोले गए हैं। इस पहल से लाभार्थियों प्रबंधन और प्रशासन को सीधे भुगतान में सुधार करने में मदद मिलेगी इसके बाद जिले और उप-स्तरों पर सार्वजनिक धन के उपयोग में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी।
10. हाल ही में किस अंतरिक्ष संगठन ने चंद्रमा की सूरज की सतह पर पानी की खोज की है?
A. DRDO
B. JAKSA
C. ISRO
D. NASA
उत्तर — D. NASA
नासा के इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (एसओएफआईए) के स्ट्रैटोस्फेरिक वेधशाला ने पहली बार चंद्रमा की सूरज की सतह पर पानी की उपस्थिति की पुष्टि की है। यह खोज इंगित करती है कि पानी चंद्र सतह पर वितरित किया जा सकता है और ठंड छाया वाले स्थानों तक सीमित नहीं है। नासा के मुताबिक सोफिया (SOFIA) ने क्लेवियस क्रेटर में पानी के मॉलिक्यूल (H20) का पता लगाया है। क्लेवियस क्रेटर चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित पृथ्वी से दिखाई देने वाला सबसे बड़े क्रेटरों में से एक है।
वन लाइनर
• दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने अपने संभावित कोविड-19 टीके की जितने करोड़ खुराक कोवैक्स केंद्र को देने पर सहमित जताई है– 20 करोड़ खुराक
• विश्व स्ट्रोक दिवस जिस दिन मनाया जाता है -29 अक्टूबर
• हाल ही में उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने वहाँ के नागरिकों को जिस देश से आने वाली ‘येलो डस्ट’ के बादलों के संपर्क से बचने के लिये घरों के अंदर रहने का आग्रह किया है– चीन
• हाल ही में जिस राज्य में एक 100 मिलियन वर्ष पुरानी एनिग्माचन गोलम (Aenigmachanna Gollum) नामक मछली को देखा गया है– केरल
• हाल ही में जिस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है– गुजरात
• हाल ही में जिस देश ने मध्य एशियाई देशों में ”प्राथमिकता” वाली विकास परियोजनाओं के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का घोषणा किया– भारत
• यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड 2020 जिसने जीता है– ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन
• वह राज्य सरकार जिसने बिना परमिट के राज्य में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है– आंध्र प्रदेश
• वह देश जिसने हाल ही में भारतीय नौसेना को एफ-18 नौसैनिक लड़ाकू जेट देने की पेशकश की है– अमेरिका
• जिस राज्य ने अंतर्जातीय विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन प्राप्त करने में मदद करने हेतु एक पोर्टल लॉन्च किया है– ओडिशा
Add Comment