1. हाल ही में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। वो कितने प्रधानमंत्रियों के ‘कैबिनेट’ में अपनी जगह बनाने वाले शायद एकमात्र व्यक्ति थे?
A. 4
B. 6
C. 8
D. 9
उत्तर – B. 6
रामविलास पासवान देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे। उनके पास 5 दशक से भी ज्यादा का संसदीय अनुभव था जिसमें वह 9 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे। रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने राजनीति में एक लंबा समय बिताया है। रामविलास पासवान वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी इन सभी प्रधानमंत्रियों के ‘कैबिनेट’ में अपनी जगह बनाने वाले शायद एकमात्र व्यक्ति थे।
2. रेल मंत्री पीयूष गोयल को किस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है ?
A. रक्षा मंत्रालय
B. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
C. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
D. वित्त मंत्रालय
उत्तर – C. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के एक दिन बाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए।”
3. केंद्र सरकार ने किसे भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) का नया सदस्य नियुक्त किया है ?
A. शशांक भिड़े
B. जयंत आर वर्मा
C. आशिमा गोयल
D. उपरोक्त सभी
उत्तर – D. उपरोक्त सभी
केंद्र सरकार ने शशांक भिड़े जयंत, आर वर्मा, आशिमा गोयल को भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) का नया सदस्य नियुक्त किया है। RBI की MPC समिति में छह सदस्य होते हैं, जिसमें तीन भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी और अन्य तीन बाहरी सदस्य होते है जिन्हें भारत सरकार द्वारा नामित किया जाता हैं।
4. UEFA के पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसने जीता है?
A. रॉबर्ट लेवांडोव्स्की
B. डेविड होशमैन
C. ओसटम अब्राहिम
D. मारकोस सीजर
उत्तर – A. रॉबर्ट लेवांडोव्स्की
UEFA के पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने जीता है UEFA फुटबॉल लीग का नाम है। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की पोलैंड देश के रहने वाले है। लेवांडोव्स्की ने मैनचेस्टर सिटी के केविन डी ब्रूने और बायर्न के ही गोलकीपर मैनुअल नेउर को पीछे छोड़ते हुए इस खिताब पर कब्जा जमाया। पोलैंड के फॉरवर्ड लेवांडोव्स्की ने बायर्न को छठी बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने में मदद करते हुए कुल 15 गोल किए। उन्होंने फाइनल मुकाबले को छोड़ कर सभी मैचों में बायर्न के लिए गोल दागे।
5. Bapu The Unforgettable नामक पुस्तक लॉन्च हुई है इस पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. अनुपम खेर
C . राजनाथ सिंह
D. मनीष सीसोदिया
उत्तर – D. मनीष सीसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर एक वर्चुली कार्यक्रम के दौरान “BAPU– The Unforgettable” शीर्षक एक कॉफी-टेबल बुक का विमोचन किया। यह वर्चुली कार्यक्रम दिल्ली अभिलेखागार और कला, संस्कृति और भाषा विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित किया गया था। इसके अलावा विभाग ने “Footprints of Gandhi Ji in Delhi” पर एक वेबिनार का भी आयोजन किया।
6. T-20 मैच में 9000 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन बन गए है?
A. महेंद्र सिंह धोनी
B. विराट कोहली
C. रोहित शर्मा
D. के एल राहुल
उत्तर – B. विराट कोहली
T-20 मैच में 9000 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बन गए है विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान है।
7. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के नए महानिदेशक का नाम बताइये ?
A. आर इस ठाकुर
B. किशन चंद्रन
C. रामचंद्र वेनुपति
D. एम ए गणपति
उत्तर – D. एम ए गणपति
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के नए महानिदेशक का नाम एम ए गणपति है। वह उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गणपति की नियुक्ति को मंजूरी दी। उनका कार्यकाल 29 फवरी 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति तक रहेगा। राकेश अस्थाना को अगस्त में सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद से बीसीएएस प्रमुख का पद खाली था।
8. किस देश ने हाल ही में मवेशियों के वध पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. सऊदी अरब
D. ईरान
उत्तर – B. श्रीलंका
श्रीलंका ने हाल ही में मवेशियों के वध पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
9. किसने चार क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की है ?
A. चीन
B. भारत
C. जापान
D. अमेरिका
उत्तर – C. जापान
जापान ने चार क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की है इस बैठक में चारों देशों ने एक साथ मिलकर इंडो पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को कम करने पर चर्चा की है। जापान के टोक्यो शहर में इस बैठक का आयोजन हआ है।
10. किस राज्य ने ऑनलाइन ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म DISHTAVO लॉन्च किया है ?
A. गोवा
B. दिल्ली
C. मध्यप्रदेश
D. महाराष्ट्र
उत्तर – A. गोवा
गोवा राज्य ने ऑनलाइन ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म DISHTAVO लॉन्च किया है इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से बच्चे घर बैठ के पढ़ाई कर सकेंगे और कोरोना महामारी से बच पाएंगे।
वन लाइनर
विश्व कपास दिवस – 7 अक्टूबर
8 अक्टूबर 2020 को विश्व दृष्टि दिवस (अक्टूबर का दूसरा गुरुवार) का विषय – होप इन साइट
विश्व डाक दिवस – 9 अक्टूबर
इस देश ने नई ‘झीरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल’ का सफल परीक्षण किया – रूस
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के नए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) – जे. वेंकटरामू
जानवरों, पौधों और सूक्ष्मजीवों के DNA में बदलाव करने के लिए ‘CRISPR / Cas9’ उपकरण विकसित करने के लिए रसायन विज्ञान का 2020 नोबेल पुरस्कार के विजेता – एमैनुएल चारपेंटियर (फ्रांस) और जेनीफर डॉडना (अमेरिका)
‘झानानी पौड़’ शीर्षक की लघु कथाओं के लिए पंजाबी साहित्य के लिए ‘2020 ढहन पुरस्कार’ के विजेता – केसरा राम (हरियाणा)
एन.एस. विश्वनाथन के स्थान पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के चौथे डेप्यूटी गवर्नर – एम. राजेश्वर राव
देश का पहला राज्य, जहां बिजली वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को घर पर सेवाएं प्रदान करने के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया है – छत्तीसगढ़
केशवपुरम जलाशय इस शहर में विकसित किया जाएगा – हैदराबाद, तेलंगाना
Add Comment