1. अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस कब मनाया जाता है?
A. 2 अक्टूबर
B. 3 अक्टूबर
C. 4 अक्टूबर
D. 5 अक्टूबर
उत्तर — C. 4 अक्टूबर
हर साल दुनियाभर में 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर जानवरों की स्थिति में सुधार लाने और उसे बेहतर बनाने है। इस दिवस को पशु कल्याण आंदोलन को एकजुट करना है। इसका उद्देश्य ये भी है कि जानवरों के लिए एक बेहतर स्थान बनाया जा सके।
2. हाल ही अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया, इसकी लंबाई कितनी है?
A. 9.02 किलोमीटर
B.9.05 किलोमीटर
C. 10 किलोमीटर
D. 10.02 किलोमीटर
उत्तर — A. 9.02 किलोमीटर
हाल ही अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है। अब मनाली से लाहौल स्पीति भारी बर्फबारी के बावजूद भी आसानी से जा सकेंगे। 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग मनाली को वर्ष भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी। पहले घाटी करीब छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी। इस सुरंग के बनने से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घंटे कम हो जाएगा।
3. निम्न में से किसने “भारत में अपराध”2019 की रिपोर्ट जारी की है?
A. दिल्ली पुलिस
B. गृह मंत्रालय
C. रक्षा मंत्रालय
D. राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो
उत्तर — D. राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने भारत में अपराध 2019 की रिपोर्ट जारी की है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो भारत सरकार गृह मंत्रालय के साथ संलग्न एक कार्यालय है। 2018 और 2019 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 7.3% की वृद्धि देखी गई।
4. 30 सितंबर, 2020 को देश के बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कितने सरकारी बैंकों को आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची से बाहर कर दिया है ?
A. 2
B. 8
C. 6
D. 9
उत्तर — C. 6
30 सितंबर 2020 को देश के बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने छह सरकारी बैंकों को आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची से बाहर कर दिया है। भारत के बैंकिंग नियामक ने अन्य बैंकों के साथ विलय होने के बाद इन बैंकों के नाम हटा दिए हैं। इन छह बैंक में सिंडिकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक कॉर्पोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक शामिल हैं।
5. संयुक्त अरब अमीरात ने किस वर्ष में एक मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर भेजने की योजना बनाई है?
A. 2021
B. 2025
C. 2024
D. 2022
उत्तर — C. 2024
संयुक्त अरब अमीरात ने 2024 में एक मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर भेजने की योजना बनाई है। राशिद रोवर उन क्षेत्रों में चंद्रमा की सतह का पता लगाएगा जिन्हें नासा के अपोलो जैसे मानव मिशनों द्वारा पहले नहीं खोजा गया है। यूएई 2024 में सफल होने पर अमेरिका सोवियत संघ और चीन के बाद चौथा देश होगा। भारत इजरायल और जापान ने अंतरिक्ष यान को उतारने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे।
6. किसे श्रम और रोजगार मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया हैं ?
A. अनिल कुमार खाची
B. अरूण कुमार
C. अनिमेष भारती
D. अपूर्व चंद्रा
उत्तर — D. अपूर्व चंद्रा
श्रम और रोजगार मंत्रालय का नया सचिव अपूर्व चंद्रा नियुक्त किया गया है और संतोष कुमार गंगावर श्रम और रोजगार मंत्रालय के मंत्री हैं।
7. बेल्जियम देश के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं ?
A. अलेक्जेंडर डी क्रो
B. सोफी विल्मेस
C. हरमन वान रोम्पे
D. क्रिस स्टोन
उत्तर — A. अलेक्जेंडर डी क्रो
बेल्जियम देश के नए प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रो बने हैं।
8. किस कंपनी ने CSIR के साथ मिलकर कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया हैं ?
A. रिलायंस
B. टाटा स्टील
C. अल्केम
D. इंडियन ऑइल
उत्तर — B. टाटा स्टील
इस समझौता में जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ती ऊर्जा मांगो को पूरा करने के बारे में चर्चा की गई हैं। CSIR ने टाटा स्टील के साथ मिलकर कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज के झेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया हैं।
9. आईपीएल 2020 में किसने आईपीएल के इतिहास में लगातार 10 मैच में दो या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं?
A. जसप्रीत बुमराह
B. बेन स्टोक्स
C. कगिसो रबाडा
D. हार्दिक पांड्या
उत्तर — C. कगिसो रबाडा
10. इसरो ने किस वर्ष तक अपना वीनस मिशन शुरू करने की घोषणा की हैं ?
A. 2021
B. 2025
C. 2024
D. 2022
उत्तर — B. 2025
वीनस जिसे शुक्र ग्रह भी बोलते हैं यह हमारे सौरमण्डल का दूसरा ग्रह हैं। वीनस मिशन का उदेश्य शुक्र ग्रह के वातावरण की जानकारी इकट्ठा करेगा।
वन लाइनर
विश्व प्रकृति दिवस – 3 अक्टूबर
सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने भारतीय सेना के लिए ‘आर्मी स्टेटिक स्विचड कम्युनिकेशन नेटवर्क (ASCON) फेज IV नेटवर्क’ की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, और इसे _ द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा – ITI लिमिटेड
कन्नूर जिले (केरल) के आर्द्रभूमि क्षेत्र में भारतीय प्राणी वैज्ञानिक सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई की नई डैम्ज़लफ्लाइ जाति – प्लैटिलेस्टेस किरानी
संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका और यह देश मिलकर ऊर्जा साझेदारी के लिए एक संयुक्त रणनीति विकसित करेंगे – इज़राइल
केंद्रीय जल मंत्रालय द्वारा दिए गए, स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय श्रेणी के तहत ‘स्वच्छ भारत पुरस्कार-2020’ का विजेता – गुजरात (राज्य), तिरुनेलवेली, तमिलनाडु (जिला)
2 अक्टूबर को, केरल क्षय रोग उन्मूलन अभियान ने अपने टीबी उन्मूलन अभियान के तीसरे चरण का आरंभ किया, जिसका नाम है – “अक्षय केरलम“
‘रेडियो जेल’ का शुभारंभ करने वाले – साबरमती सेंट्रल जेल, अहमदाबाद
कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत जिसे नियुक्त किया गया है – देवयानी उत्तम खोबरागड़े
जिस देश ने ऐस्टरॉयड के खनन के लिए रोबोट ‘asteroid mining robot’ स्पेस में भेज रहा है – चीन
जिस देश में स्थित सित्वे बंदरगाह का संचालन भारत अगले वर्ष की पहली तिमाही में शुरू कर देगा – म्यांमार
भारत जिस देश के हुलहुमाले में एक सौ बेड वाला कैंसर अस्पताल और 22 हजार सीटर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेगा – मालदीव
Add Comment