1. चिकित्सा शिक्षा का भारत का नया सर्वोच्च नियामक कौन है ?
A. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
B. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड
C. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
D. भारतीय चिकित्सा परिषद
उत्तर — C. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 25 सितंबर 2020 से अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब यह मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेने के बाद चिकित्सा शिक्षा और पेशे का सर्वोच्च नियामक है जिसे 1934 में स्थापित किया गया था। आयोग में कुल 33 सदस्य होते हैं। इसकी अध्यक्षता एक अध्यक्ष ने की जो एक चिकित्सा पेशेवर है। 10 पदेन सदस्य और 22 अंशकालिक सदस्य।
2. वैज्ञानिकों ने किस पदार्थ को खाद में बदलने के लिए पूसा डीकंपोजर्स नामक एक जैव-डीकंपोजर तकनीक विकसित की है ?
A. गोबर खाद
B. प्लास्टिक कचरा
C. फसल के ढूंठ
D. कागज़ अपशिष्ट
उत्तर — C. फसल के ढूंठ
वैज्ञानिकों ने फसल के ढूंठ को खाद में बदलने के लिए पूसा डीकंपोजर्स नामक एक जैव-डीकंपोजर तकनीक विकसित की है। डीकंपोजर कवक स्ट्रेन को हटाकर बनाए गए कैप्सूल के रूप में तैयार किए गए हैं जो धान के पुआल को सामान्य से काफी तेज दर से सड़ने में मदद करते हैं। फफूंद गिरावट की प्रक्रिया के लिए आवश्यक एंजाइमों का उत्पादन करने के लिए सहायता करता है। मृदा की उर्वरता और उत्पादकता में सुधार के लिए डीकंपोजर्स का उपयोग किया जाता है।
3. सोनिफिकेशन प्रोजेक्ट निम्न में से किस अंतरिक्ष एजेंसी से सम्बंधित है?
A. नासा
B. रोस्कोसमोस
C. स्पेसएक्स
D. इसरो
उत्तर — A. नासा
इस तरह की तकनीक को सोनिफिकेशन कहते हैं। यह खगोलीय छवियों को संगीत में तब्दील करने की प्रक्रिया है। अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। ये तस्वीरें चंद्रा एक्स-रे वेधशाला हब्बल टेलिस्कोप और स्पिट्जर टेलिस्कोप से ली गई हैं। आकाशगंगा की अलग-अलग तस्वीरें अलग-अलग तरह का साउंड दे रही हैं। उपयोगकर्ता अब गैलेक्टिक सेंटर पिलर्स ऑफ क्रिएशन नेबुला और कैसियोपेइया ए नामक सुपरनोवा के अवशेषों की छवियों को सुन सकते हैं जो सभी पृथ्वी से 26000 प्रकाश वर्ष दूर एक क्षेत्र में स्थित हैं।
4. सेफपे कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड-आधारित भुगतान सुविधा, किस बैंक द्वारा शुरू की जाएगी ?
A. महाराष्ट्र बैंक
B. यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया
C. भारतीय स्टेट बैंक
D. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
उत्तर — D. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
सेफपे कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड-आधारित भुगतान सुविधा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा शुरू की जाएगी। इस भुगतान सुविधा के तहत ग्राहक बिना संपर्क किए ही नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) इनेबल्ड प्वॉइंट ऑफ सेल (POS) टर्मिनल पर अपने स्मार्टफोन को वेव कर (घुमाकर) भुगतान कर सकते हैं। सेफपे के जरिए 2000 रुपये प्रति लेन-देन तक का भुगतान किया जा सकता है और इसकी दैनिक सीमा 20000 रुपये तक की है। इसके जरिए रोजमर्रा की खरीदारी को सरल बनाया जा सकता है।
5. टायर निर्माता कंपनी CEAT के नए ब्रांड एम्बेसडर कौन बने हैं ?
A. आमिर खान
B. सुनील सेठी
C. गुरप्रीत सिंह सिंधु
D. विराट कोहली
उत्तर — A. आमिर खान
टायर निर्माता कंपनी CEAT के नए ब्रांड एम्बेसडर आमिर खान बने हैं। आमिर खान भारत के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। टायर निर्माता कंपनी CEAT की स्थापना 1924 में हुई इसका मुख्यालय मुंबई में हैं इसके अध्यक्ष हर्ष गोएंका हैं और MD अनंत गोएंका हैं।
6. टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर कौन बन गई है ?
A. स्मृति मंधाना
B. शेफाली वर्मा
C. स्टेफनी टेलर
D. हरमनप्रीत कौर
उत्तर — C. स्टेफनी टेलर
टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर स्टेफनी टेलर बन गई है T-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने पहली महिला क्रिकेटर सूज़ी बेट्स है।
7. ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (EESL) के नए प्रबंध निदेशक का नाम बताइये ?
A. राजेंद्र गुप्ता
B. रजत सूद
C. मोहन नारायण
D. कृष्णकांत सिंह
उत्तर — B. रजत सूद
ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (EESL) के नए प्रबंध निदेशक रजत सूद बने हैं रजत सूद एस गोपाल की जगह लेंगे।
8. किस IIT के शोधकर्ताओं ने स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर मौशिक (MOUSHIK ) विकशित किया हैं ?
A. IIT मद्रास
B. IIT दिल्ली
C. IIT बिहार
D. IIT महाराष्ट्र
उत्तर — A. IIT मद्रास
मौशिक एक मइक्रोप्रोसेसर होने के साथ ही एक चिप भी हैं यह एक मल्टीपर्पस चिप है इसका इस्तमाल क्रेडिट कार्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो में किया जायेगा।
9. किस राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान ने PATA ग्रैंड अवार्ड 2020 जीता हैं ?
A. बिहार
B. दिल्ली
C. केरल
D. महाराष्ट्र
उत्तर — A. C. केरल
केरल राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा चलाए गए ह्यूमन बाय नेचर अभियान ने PATA ग्रैंड अवार्ड 2020 जीता हैं। PATA – पैसिफिक एशिया ट्रेवल एसोसिएशन हैं।
10. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास JIMEX शुरू किया गया हैं ?
A. चीन
B. जापान
C. फ्रांस
D. अमेरिका
उत्तर — B. जापान
भारत और जापान देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास JIMEX शुरू किया गया हैं इस अभ्यास का उदेश्य संयक्त सैन्य को बढ़ावा देना हैं। JIMEX – इंडियन जापान मेरीटाइम बि -लेटरल एक्सरसाइज
वन लाइनर
पंजाब नेशनल बैंक के नए मुख्य वित्त अधिकारी – डी के जैन
विश्व रैबीज दिवस मनाया जाता है – 28 सितंबर
भारत की पहली तट रक्षक अकादमी खोली गई है – मंगलुरु
भारत में भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था सीमित (IREDA) का तीसरा शाखा कार्यालय – मुंबई (अन्य दो – चेन्नई और हैदराबाद)
देश का पहला राज्य जिसने एक-एक कर के सिगरेट तथा बीड़ी की बिक्री करने पर प्रतिबंध लगा दिया – महाराष्ट्र
वह राज्य जो 18 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता के साथ देश में ‘सोलर रूफटॉप तंत्र’ की स्थापना करने के संदर्भ में शीर्ष स्थान पर है – गुजरात
भारतीय जनता पक्ष के संस्थापक सदस्यों में से एक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे व्यक्ति, जिनका 27 सितंबर को निधन हो गया – जसवंत सिंह
पंजाब नेशनल बैंक के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी, जो पी. के. शर्मा की जगह लेंगे – डी. के. जैन
वर्ष 2020 के ‘CSIR युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’ के विजेता – डॉ देबज्योति चक्रवर्ती
पृथ्वी वायुमंडल महासागर और ग्रह विज्ञान श्रेणी में ‘शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2020’ के विजेता – डॉ अभिजीत मुखर्जी और डॉ सुरयेन्दु दत्त
Add Comment